सऊदी अरब को मांगनी पड़ी माफ़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43430-सऊदी_अरब_को_मांगनी_पड़ी_माफ़ी
सऊदी अरब के फ़ुटबाल फ़ेडरेशन ने एक बयान जारी करके ऑस्ट्रेलिया के फ़ुटबाल फ़ेडरेशन से अपने खिलाड़ियों के अपमानजनक रवैये के लिए माफ़ी मांगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१७ १२:३६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब को मांगनी पड़ी माफ़ी

सऊदी अरब के फ़ुटबाल फ़ेडरेशन ने एक बयान जारी करके ऑस्ट्रेलिया के फ़ुटबाल फ़ेडरेशन से अपने खिलाड़ियों के अपमानजनक रवैये के लिए माफ़ी मांगी है।

ग़ौरतलब है कि हाल ही में दोनों देशों की फ़ुटबाल टीमों के बीच फ़ुटबाल विश्व कप का क्वालिफ़ाई मैच था। मैच शुरू होने से पहले लंदन आतंकवादी हमले में मरने वाले 2 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया, लेकिन सऊदी खिलाड़ियों ने इसकी कोई परवाह नहीं की और ख़ुद को मैच के लिए तैयार करने के लिए बाल से खेलते रहे।

सऊदी खिलाड़ियों के इस व्यवहार ने स्टेडियम में मौजूद हर व्यक्ति को दुखी किया और इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया में सऊदी अरब के लोगों के व्यवहार और विचारधारा की व्यापक आलोचना होने लगी।

सऊदी अरब में आले सऊदी शासन वहाबी विचारधारा का अनुसरण करता है, जिसके अनुसार, किसी भी मुर्दा इंसान का सम्मान हराम है।

हालांकि दुनिया भर में व्यापक आलोचना के बाद, सऊदी फ़ुटबाल फ़ेडरेशन ने अपने खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार के लिए माफ़ी मांग ली है। msm