मूसिल में सैन्य अभियान समाप्त, 2,000 दाइशी आतंकवादी ढेर
इराक़ी स्वयं सेवी बल हशदुश्शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल-मोहन्दिस ने मूसिल में जारी दाइश के ख़िलाफ़ अभियान की समाप्ति का एलान किया है।
अल-मोहन्दिस ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, हशदुश्शाबी ने पश्चिमी मूसिल में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है और इस शहर में दाइश के ख़िलाफ़ अभियान पूरा हो गया है।
इराक़ी स्वयं सेवी बलों के डिप्टी कमांडर ने उल्लेख किया कि दाइश के महत्वपूर्ण गढ़ पश्चिमी मूसिल में सैन्य अभियान के दौरान, 14 हज़ार वर्ग किलोमीटर के इलाक़े को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया गया है, जिसमें इस इलाक़े में स्थित 360 गांव भी शामिल हैं।
इराक़ी कमांडर का कहना था कि पश्चिमी मूसिल में सैन्य अभियान के दौरान, 2 हज़ार तकफ़ीरी आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
उन्होंने कहा कि देश के सीमावर्ती इलाक़ों की पूर्ण आज़ादी के बाद, इन इलाक़ों का कंट्रोल पुलिस और सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया जाएगा। msm