कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग किया जाएः इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43522-कुर्दिस्तान_को_इराक़_से_अलग_किया_जाएः_इस्राईल
ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के इस देश से अलग होने का समर्थन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१७ ०६:२४ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग किया जाएः इस्राईल

ज़ायोनी शासन के युद्धमंत्री ने इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के इस देश से अलग होने का समर्थन किया है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार इराक़ की क्षेत्रीय अखंडता तोड़ने पर आधारित अमरीका और ज़ायोनी शासन के संयुक्त एजेन्डे के अन्तर्गत ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री ने कुर्दिस्तान के इराक़ से अलग किये जाने का खुलकर समर्थन किया है।  उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख मसूद बारेज़ानी, उसे इराक़ से अलग करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं जो सराहनीय है।

एक महीना पहले इराक़ी कुर्दिस्तान के प्रमुख मसूद बारेज़ानी से भेंट करने वाले ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री ने कहा कि इस्राईल अमरीका को इस बात के लिए राज़ी कर लेगा कि वह कुर्दों की सरकार को समर्थन देदे।  उन्होंने कहा कि स्वयं बारेज़ानी का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में इराक़ के कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध के बावजूद इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख मसूद बारेज़ानी ने कुर्दों से कहा है कि वे 25 सितंबर के जनमत संग्रह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें जिसमें कुर्दिस्तान को इराक़ से निकालने के बारे में मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि सन 2011 में इराक़ के पश्चिमी क्षेत्रों में आतंकवादी गुट दाइश की सक्रियता बढ़ने के साथ ही इराक़ के बंटवारे की बातें सामने आने लगी थीं।