इराक़, स्वयं सेवी बलों ने सैकड़ों गांव स्वतंत्र करा लिए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43700-इराक़_स्वयं_सेवी_बलों_ने_सैकड़ों_गांव_स्वतंत्र_करा_लिए
इराक़ के स्वयं सेवी बल के कमान्डर का कहना है कि स्वयं सेवी बलों ने अपने गठन से अब तक दाइश के नियंत्रण से 983 गांव स्वतंत्र कराए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १४, २०१७ १४:४५ Asia/Kolkata
  • इराक़, स्वयं सेवी बलों ने सैकड़ों गांव स्वतंत्र करा लिए

इराक़ के स्वयं सेवी बल के कमान्डर का कहना है कि स्वयं सेवी बलों ने अपने गठन से अब तक दाइश के नियंत्रण से 983 गांव स्वतंत्र कराए हैं।

इराक़ के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी ने 31 जून 2014 को इराक़ पर दाइश के हमले के बाद स्वयं सेवी बलों के गठन का फ़त्वा जारी किया था।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के स्वयं सेवी बल के वरिष्ठ कमान्डर अबू महदी अलमुहन्दिस ने कहा कि स्वयं सेवी बलों ने तीन वर्ष गुज़रने के बाद, अब तक 983 गांव, आठ क्षेत्र, 14 हवाई अड्डों, सैन्य छावनियों और कई छोटे शहरों को दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

अबू महदी अलमुहन्दिस ने कहा कि स्वयं सेवी बलों ने इराक़ के विभिन्न प्रांतों में 25 हज़ार वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया था और अब भी सीरिया की संयुक्त सीमा पर 1500 किलोमीटर के क्षेत्र पर सक्रिय हैं।

दूसरी ओर पश्चिमी मूसिल में आतंकवादी गुट दाइश के हमलों में नौ लोग मारे गये हैं। (AK)