क़तर ने किया अमरीका से 12 अरब डालर का सैन्य समझौता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43730-क़तर_ने_किया_अमरीका_से_12_अरब_डालर_का_सैन्य_समझौता
क़तर ने अमरीका के साथ 12 अरब डालर के एफ़-15 युद्धक विमान ख़रीदने का सौदा किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १५, २०१७ १४:४२ Asia/Kolkata
  • क़तर ने किया अमरीका से 12 अरब डालर का सैन्य समझौता

क़तर ने अमरीका के साथ 12 अरब डालर के एफ़-15 युद्धक विमान ख़रीदने का सौदा किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार क़तर ने रक्षामंत्री का कहना है कि अमरीका से एफ-15 युद्धक विमान ख़रीदने का समझौता किया गया है।

अमरीका ने नवंबर 2016 को भी क़तर के साथ 21 अरब डालर के युद्धक विमान ख़रीदने का सौदा किया था।यह सौदा 72 एफ़-15 युद्धक विमानों का था।

अमरीका के विदेश मंत्रालय के अनुसार सन 2014 को भी वाशिग्टन से दस अरब डालर के सैन्य उपकरण ख़रीदे थे जिनमे आपाची हैलिकाप्टर, पैट्रियाट मिसाइल और विमान शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि मध्यपूर्व में अमरीका की सबसे बड़ी सैन्य छावनी क़तर में मौजूद है जिसमें 10000 अमरीकी सैनिक तैनात हैं।