सीरिया की सेना पर अमरीका कर सकता है हमलाः रूस
रूस ने सीरिया को सचेत करते हुए कहा है कि उसकी सेना पर अमरीका हमला कर सकता है।
रशाटूडे के अनुसार रूसी रक्षामंत्रालय ने एक बयान जारी करके दक्षिणी सीरिया के निकट "अत्तनफ़" पास पर अमरीका की ओर से HIMARSS नामक अत्याधुनिक मिज़ाइल सिस्टम लगाए जाने की ओर से सीरिया को सचेत किया है। इस बयान के अनुसार अमरीका, इस मिज़ाइल सिस्टम का प्रयोग सीरिया के विरुद्ध कर सकता है।
अमरीकी अधिकारियों ने गुरूवार को जार्डन और सीरिया की सीमा पर "हिमारस" नामक अत्याधुनिक मिज़ाइल सिस्टम लगाने की बात कही थी। यह मिज़ाइल सिस्टम, 300 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले मिज़ाइल लांच करने में सक्षम है।
टीकाकारों का कहना है कि इस अमरीकी मिज़ाइल सिस्टम का उद्देश्य, सीरिया के मूलभूत ढ़ांचे को पूरी तरह से तहस-नहस करके सीरियावासियों के मन में भय उत्पन्न करना है।
ज्ञात रहे कि अमरीका और सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों के आक्रमण से सन 2011 में सीरिया संकट आरंभ हुआ था जिसके कारण अबतक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग पलायन करने पर विवश हुए हैं।