लेबनान में पकड़ा गया ख़ूंख़ार आतंकवादी
लेबनान के सुरक्षाबलों ने दाइश के एक बहुत ही ख़तरनाक और ख़ूंख़ार आतंकवादी को गिरफ़्तार कर लिया।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव जनरल टोनी सेलिबा ने बताया है कि देश के सुरक्षाबलों ने "उमर मुस्तफ़ा" नामक एक बहुत ही ख़ूंख़ार आतंकवादी को पकड़ा है।
उन्होंने बताया कि दाइश के इस आतंकवादी को राजधानी बेरूत दक्षिणी क्षेत्र के निकट गिरफ़्तार किया गया। लेबनान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव के अनुसार दाइश का यह ख़तरनाक आतंकवादी, लंबे समय से लेबनान की सेना की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखे हुए था।
उमर मुस्तफ़ा, दाइश के कई अन्य आतंकवादियों के साथ लेबनान में तथाकथित इस्लामी शासन के गठन के प्रयास में था। लेबनान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव जनरल टोनी सेलिबा के अनुसार उमर मुस्तफ़ा, लेबनान के भीतर और बाहर विशेषकर रक़्क़ा में मौजूद दाइश के आतंकवादियों से संपर्क में था।