रूस, सीरिया में अपने सैनिकों की संख्या में करेगा कटौती, अगर...
रूस के अधिकारियों ने सीरिया में अपने सैनिकों की संख्या घटाने के लिए एक योजना पेश की है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सरकार के निमंत्रण पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल होने वाले रूसी सैनिक अब इस अरब देश में स्थित रूस के 2 सैन्य अड्डों में सिमट कर रह जायेंगे।
हालांकि रूसी अधिकारियों का मानना है कि इस प्रस्ताव के बारे में अभी कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया गया है।
रूस की संसदीय रक्षा समिति के प्रमुख व्लादिमिर शामानोव का कहना है कि सीरिया में स्थित हमीम और तरतूस सैन्य अड्डों में रूसी सैनिकों की तैनाती केवल उसी समय संभव है, जब सीरियाई सरकार देश से आतंकवाद का सफ़ाया करने में सफल हो जाए।
उन्होंने कहा कि सीरिया में रूसी सैनिकों की संख्या में भी उसी समय कटौती की जाएगी, जब सीरियाई सैनिक आतंकवादियों के चंगुल से देश के समस्त इलाक़ों को आज़ाद करा लेंगे। msm