दाइश के नाम पर अमरीका का स्कूल पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43922-दाइश_के_नाम_पर_अमरीका_का_स्कूल_पर_हमला
अमरीका के तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन ने सीरिया के अलमयादीन नगर में एक स्कूल पर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१७ १३:५१ Asia/Kolkata
  • दाइश के नाम पर अमरीका का स्कूल पर हमला

अमरीका के तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन ने सीरिया के अलमयादीन नगर में एक स्कूल पर हमला किया।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार रविवार को अमरीका के तथाकथित गठबंधन ने सीरिया में एक एेसे स्कूल पर हमला किया जिसमें शर्णार्थी ठहरे हुए थे।  इस अमरीकी हमले में पांच आम लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

इससे पहले सीरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से यह कहा जा चुका है कि अमरीका के आतंकवाद विरोधी गठंधन द्वारा की जाने वाली कार्यवाहियों से दाइश के बदले आम लोग मारे गए हैं।  विशेष बात यह है कि अमरीकी गठबंधन के हमलों का जहां सीरिया की सरकार विरोध करती आई है वहीं पर सीरिया की जनता ने भी इसका कड़ा विरोध किया है।

ज्ञात रहे कि सीरिया में सन 2011 से संकट आरंभ हुआ है जो अब भी जारी है किंतु अब तस्वीर बदलती जा रही है और सीरिया की सेना को आतंकवादियों के विरुद्ध सैन्य अभियानों में लगातार सफलताएं मिल रही हैं।