ईरान के साथ अपने संबन्ध मज़बूत करेंगेः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43964-ईरान_के_साथ_अपने_संबन्ध_मज़बूत_करेंगेः_हमास
हमास ने ईरान के साथ अपने संबन्धों को अधिक प्रगाढ़ बनाने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१७ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ अपने संबन्ध मज़बूत करेंगेः हमास

हमास ने ईरान के साथ अपने संबन्धों को अधिक प्रगाढ़ बनाने पर बल दिया है।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि वह इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ अपने संबन्धो को अधिक मज़बूत करेगा।

हमास के एक सदस्य "ताहिर अलनोनू" ने कहा है कि हमास की अग्रिम पक्ति के नेताओं ने फ़ैसला किया है कि ईरान के साथ संबन्धों को अधिक मज़बूत बनाया जाए क्योंकि वह फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध का खुला समर्थक है।  उन्होंने इसी प्रकार कहा कि लेबनान, तुर्की और क़तर से भी हम अपने मैत्रीपूर्ण संबन्धों को बनाए रखेंगे।

हमास के सदस्य ने फ़ार्स की खाड़ी के उन देशों से क़तर के साथ संबन्धों को सामान्य करने का आह्वान किया है जिन्होंने दोहा से संबन्ध तोड़ लिए हैं।  हमास का कहना है कि ज़ायोनी शासन, क्षेत्र की वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति का दुरूपयोग कर रहा है।  हमास के अनुसार क्षेत्र में तनाव और मतभेद, ज़ायोनी शासन के हित में हैं।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने क़तर से यह कहते हुए अपने संबन्ध तोड़ लिए हैं कि वह फ़िलिस्तीन का समर्थन करता है और हमास के नेताओं की अपने यहां मेज़बानी करता है।  इन देशों ने क़तर से मांग की है कि वह फ़िलिस्ती के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का समर्थन करना छोड़ दे।