विश्व क़ुद्स दिवस, फ़िलिस्तीन समस्या के पुनर्जीवित करने का माध्यमः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44118-विश्व_क़ुद्स_दिवस_फ़िलिस्तीन_समस्या_के_पुनर्जीवित_करने_का_माध्यमः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि विश्व क़ुद्स दिवस, फ़िलिस्तीन समस्या को पुनर्जीवित करने वाला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१७ १२:२३ Asia/Kolkata
  • विश्व क़ुद्स दिवस, फ़िलिस्तीन समस्या के पुनर्जीवित करने का माध्यमः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि विश्व क़ुद्स दिवस, फ़िलिस्तीन समस्या को पुनर्जीवित करने वाला है।

डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि ज़ायोनिज़्म और आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए इस्लामी जगत में एकता आवश्कय है।

राष्ट्रपति ने ईरानी राष्ट्र से विश्व क़ुद्स दिवस की रैलियों में बढचढकर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन के विषय को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।  उन्होंने कहा कि हालांकि ज़ायोनियों ने हालिया दिनों में आतंकवाद को बढ़ावा देकर यह प्रयास किया था कि फ़िलिस्तीन के विषय को भुला दिया जाए।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस का अर्थ है फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता का समर्थन करना, अत्याचार के मुक़ाबले में डट जाना, इस्लामी जगत से भेदभाव को मिटाना तथा आतंकवाद का डटकर मुक़ाबला करना।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि आतंकवाद से संघर्ष, इस्लामी जगत के हित में और ज़ायोनियों के विरुद्ध है।