मक्का में दाइश का आत्मघाती धमाका
मक्का में दाइश के आतंकी ने आत्मघाती धमाका किया।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो ने सऊदी मीडिया के हवाले से बताया कि पवित्र नगर मक्का के एक मोहल्ले में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने एक धमाका किया।
यह आत्मघाती धमाका मक्का के ‘अजयाद अलमसाफ़ी’ मोहल्ले में हुआ।
कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि दाइश का मस्जिदुल हराम में धमाका करने का इरादा था।
यह आतंकी कई अन्य आतंकियों के साथ सऊदी सुरक्षा बल की घेराबंदी में था और सऊदी सुरक्षा बल के साथ झड़प के दौरान उसने आत्मघाती बेल्ट से ख़ुद को उड़ा लिया।
इस आतंकवादी गुट ने एक अपार्टमंट को अपने छिपने का अड्डा बना रखा था और उसे आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करता था।
शुक्रवार को सऊदी सुरक्षा बल ने पवित्र नगर मक्का और जद्दा शहर में दो आतंकवादी गुट की घेराबंदी की थी। (MAQ/N)