सऊदी युवराज के विरोध में उठने लगी अवाज़ें
सऊदी अरब के बहुत से शहज़ादों ने नए युवराज मुहम्मद बिन सलमान का विरोध आरंभ कर दिया है।
अलअहद वेबसाइट के अनुसार सऊदी अरब के शाही परिवार के 21 शहज़ादों ने नए युवराज मुहम्मद बिन सलमान को पत्र लिखकर कहा है कि इस निर्णय के बहुत ही ख़तरनाक परिणाम सामने आएंगे।
सऊदी अरब के इन शहज़ादों ने अपने पत्र में लिखा है कि मुहम्मद बिन सलमान के युवराज के रूप में चयन से सऊदी अरब का भविष्य अंधकारमय हो गया है और यह काम सऊदी परिवार की सत्ता के लिए बहुत ही ख़तरनाक है।
ज्ञात रहे कि जिस समय मुहम्मद बिन सलमान को युवराज बनाने के बाद उनकी बैअत का कार्यक्रम, मक्के के एक महल में किया गया जिसे लाइव दिखाया जा रहा था तो एक सऊदी राजकुमार ने मुहम्मद बिन सलमान के पास जाकर उनका विरोध किया जिसके बाद सलमान के अंगरक्षक उसको पकड़कर ले गए।