सीरिया ने एक बार फिर आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44378-सीरिया_ने_एक_बार_फिर_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
सीरिया के प्रतिरक्षामंत्री ने कहा है कि सैनिकों के त्याग के बिना बड़ी उपब्धियां संभव नहीं थीं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१७ ०५:१७ Asia/Kolkata
  • सीरिया ने एक बार फिर आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया

सीरिया के प्रतिरक्षामंत्री ने कहा है कि सैनिकों के त्याग के बिना बड़ी उपब्धियां संभव नहीं थीं।

सीरिया के प्रतिरक्षामंत्री ने कहा है कि आतंकवाद से मुकाबले में इस देश की सरकार और राष्ट्र के संकल्प में हर समय से अधिक वृद्धि हो गयी है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के प्रतिरक्षामंत्री फहद जासिम अलफरीज ने कहा कि सीरिया के लोग और सरकार अपने समर्थकों के समर्थन से आतंकवादियों की अंतिम पराजय तक अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबले में सीरिया के सशस्त्र सैनिकों ने परित्याग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि समूचे सीरिया में इन सैनिकों के त्याग के बिना बड़ी उपब्धियां संभव नहीं थीं।

ज्ञात रहे कि सीरिया संकट वर्ष 2011 में आतंकवादियों के हमले से आरंभ हुआ था और इन आतंकवादियों को अमेरिका, सऊदी अरब और तुर्की सहित कुछ देशों का समर्थन प्राप्त है और उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की कानूनी सरकार गिराने के लक्ष्य से इस देश के खिलाफ हमला आरंभ किया था। MM