ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली सेना के हवाई हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44426-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईली_सेना_के_हवाई_हमले
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली फ़ाइटर जेट ने कई हमले किए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१७ ०३:५६ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली सेना के हवाई हमले

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली फ़ाइटर जेट ने कई हमले किए।

रिपोर्ट के अनुसार, इस्राईली लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के ग़ज़्ज़ा पट्टी के केन्द्रीय व पश्चिमी भाग में हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड के ठिकानों पर हमले किए।

ज़ायोनी शासन के फ़ाइटर जेट ने दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में स्थित ख़ान यूनुस  और रफ़ह में भी ठिकानों पर हवाई हमले किए, जबकि पूर्वी ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों की भूमि को इस्राईली मोर्टर से निशाना बनाया गया।

इस्राईली सेना का दावा है कि ये हमले ग़ज़्ज़ा पट्टी से फ़ायर होने वाले रॉकेट के जवाब में किए गए जो ग़ैर आबाद अतिग्रहित क्षेत्र में गिरा था और उससे किसी प्रकार का कोई जानी नुक़सान नहीं पहुंचा था।

ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी सेना आए दिन नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी करती है, जिसमें मुख्य रूप से आम नागरिक निशाना बनते हैं। (MAQ/N)