सीरिया, दैरिज़्ज़ूर में अमरीका का बड़ा हमला, 42 लोग हताहत
दाइश विरोधी तथाकथित अमरीकी गठबंधन ने एक बार फिर सीरिया के दैरिज़्ज़ूर में 42 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
लेबनानी समाचार एजेन्सी नश्रा की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों ने दैरिज़़्ज़ूर में दाइश की एक जेल पर बमबारी करके सीरिया के 42 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह सीरियाई नागरिक दाइश की जेल में बंद थे।
बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है जिसके कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सीरिया के शहर रक़्क़ा पर भी अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमानों के हमलों की सूचना दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अमरीकी गठबंधन के युद्धक विमान, रक्क़ा शहर में दाइश के अड्डों के बजाए लोगों के घरों पर बमबारी कर रहे हैं। इन हमलों में अब तक बड़ी संख्या में आम लोग हताहत और घायल हो चुके हैं। (AK)