क़तर ने बातचीत से सऊदी अरब के इंकार की निंदा की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44510-क़तर_ने_बातचीत_से_सऊदी_अरब_के_इंकार_की_निंदा_की
क़तर ने अपने ख़िलाफ़ पाबंदियों को ख़त्म करने के लिए बातचीत शुरु करने के प्रस्ताव की सऊदी अरब की ओर से मुख़ालेफ़त की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun २८, २०१७ १६:०७ Asia/Kolkata
  • क़तर ने बातचीत से सऊदी अरब के इंकार की निंदा की

क़तर ने अपने ख़िलाफ़ पाबंदियों को ख़त्म करने के लिए बातचीत शुरु करने के प्रस्ताव की सऊदी अरब की ओर से मुख़ालेफ़त की निंदा की है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार, क़तर के विदेश मंत्री शैख़ मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने बुधवार को सऊदी अरब के क़तर के संबंध में दृष्टिकोण को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि यह दृष्टिकोण अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के उसूल के ख़िलाफ़ है।

ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ने मंगलवार को कहा कि दोहा के साथ उन मांगों के बारे में किसी प्रकार की बातचीत नहीं होगी जो मांगे दोहा से सऊदी अरब और उसके घटकों के साथ संबंध सामान्य करने के लिए की गयी हैं।

सऊदी अरब ने पिछले हफ़्ते 13 मांगों पर आधारित एक सूचि क़तर को दी है और शर्त लगायी है कि इन मांगों के पूरा होने की स्थिति में ही दोहा के साथ संबंध सामान्य हो सकते हैं। सऊदी अरब की इन मांगों में क़तर से इख़्वानुल मुस्लेमीन, हमास और ईरान से संबंध ख़त्म करना और क़तर में तुर्की की सैन्य छावनी को बंद करना शामिल है।(MAQ/N)