पूर्वी सीरिया में अमरीकी गठबंधन का ताज़ा हमला, 30 हताहत
-
अमरीकी वायु सेना की ओर से जारी इस फ़ाइल फ़ोटो में सीरिया में अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले के तहत उत्तरी इराक़ में फ़ाइटर जेट उड़ते हुए
सीरिया के अशांत पूर्वी प्रांत दैरुज़्ज़ूर में अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में कम से कम 30 नागरिक हताहत हुए हैं।
लंदन स्थित कथित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि यह हवाई हमला बुधवार सवेरे मयादीन क़स्बे के 20 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित अद्दबलान गांव में हुआ।
यह दैरुज़्ज़ूर में पिछले 48 घंटे के भीतर अमरीकी गठबंधन का दूसरा घातक हवाई हमला है।
सोमवार को दैरुज़्ज़ूर के केन्द्र से लगभग 45 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित मयादीन क़स्बे में दर्जनों लोग उस वक़्त मारे गए जब इस गठबंधन ने एक जेल पर श्रंख्लाबद्ध हमला किया जो दाइश के कन्ट्रोल में थी।
सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, सोमवार के हवाई हमले में कम से कम 42 क़ैदी और 15 दाइशी आतंकी मारे गए थे।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी गठबंधन सीरियाई सरकार और संयुक्त राष्ट्र संघ की इजाज़त के बिना सितंबर 2014 से सीरिया में हवाई हमले कर रहा है जिसे वह दाइश के टार्गेट का नाम देता है।
इस सैन्य गठबंधन पर नागरिकों को निशाना बनाने व जान से मारने का बारंबार इल्ज़ाम लग चुका है। अभी तक यह गठबंधन अपने किसी भी घोषित लक्ष्य को हासिल करने में पूरी तरह नाकाम रहा है।(MAQ/N)