इस्राईली मंत्री की मस्जिदुल अक़सा पर हमला करने की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44540-इस्राईली_मंत्री_की_मस्जिदुल_अक़सा_पर_हमला_करने_की_अपील
एक इस्राईल मंत्री ने ज़ायोनियों से अपील की है कि गुरुवार की सुबह आठ बजे मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोल दें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१७ २१:२१ Asia/Kolkata
  • इस्राईली मंत्री की मस्जिदुल अक़सा पर हमला करने की अपील

एक इस्राईल मंत्री ने ज़ायोनियों से अपील की है कि गुरुवार की सुबह आठ बजे मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोल दें।

इस्राईल के कृर्षि मंत्री यूरी एरियल ने सोशल मीडिया पर अपना एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिक हलील आरियल की हत्या की याद में ज़ायोनियों से कहा है कि मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोल दें।

गुरुवार को मस्जिदुल अक़सा पर इस्राईलियों के हमले का उद्देश्य, बाबुल मग़ारिबा अर्थात मग़ारिबा द्वार का नाम बदलना और मस्जिद का अपमान करना है।

1967 में इस्राईल ने बाबुल मग़ारिबा पर क़ब्ज़ा कर लिया था, जिसके बाद से मुसलमानों को इस द्वार से मस्जिद में प्रवेश की अनुमति हासिल नहीं है।

इस्राईली सैनिक और ज़ायोनी अपनी विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मस्जिदुल अक़सा को निशाना बनाते हैं। msm