हमारे धैर्य की परीक्षा न ली जाएः सऊदी अरब
सऊदी अरब ने क़तर को संबोधित करते हुए कहा है कि रेयाज़ के धैर्य की परीक्षा न ली जाए।
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके क़तर द्वारा कथित आतंकवाद के समर्थन की निंदा की है। इस बयान के अनुसार क़तर अब अपनी नीतियों को आगे नहीं बढ़ा सकता क्योंकि हमारे धैर्य की सीमा समाप्त होती जा रही है। बयान के अनुसार क़तर ने आतंकवाद और अतिवाद का समर्थन करके सऊदी अरब और क्षेत्र की सुरक्षा को ख़तरे में डाल दिया है।
सऊदी अरब का कहना है कि क़तर ने अभी तक अपने वचनों का पालन नहीं किया है और वह आतंकवाद का समर्थन तथा दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप जारी रखे हुए है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात,बहरैन और मिस्र ने क़तर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए उससे अपने संबन्ध तोड़ लिए हैं और इन देशों ने क़तर के सामने अपनी 13 शर्तों की सूचि रखी है।