इराक़, आतंकी हमलों में कई हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए आतंकी हमलों में कई इराक़ी नागरिक मारे गये हैं।
इराक़ी समाचा एजेन्सी की बुरासा की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की रात पूर्वी बग़दाद के अलअमीन क्षेत्र में हुए दो बम धमाकों में तीन लोग हताहत और 12 अन्य घायल हो गये।
दूसरी ओर आतंकी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ के तूज़ख़ूरमातू शहर में रासायनिक गैस से हमला कर दयिा जिससे दम घुटने से एक बच्चा हताहत हो गया।
उधर इराक़ के संयुक्त सैन्य अभियान के कमान्ड ने बताया कि दाइश के छह कार बमों को धवस्त कर दिया गया। इस कार्यवाही में गाड़ियों में सवार सारे आतंकी मारे गये।
इराक़ी रक्षामंत्रालय ने भी बग़दाद के दक्षिणपूर्वी शहर में आतंकी योजना को विफल बनाने की सूचना दी है और बताया है कि पुलिसकर्मियों ने गुप्तचर अधिकारियों की सहायता से मदाएन के क्षेत्र दरईया में 40 मार्टर गोलों के एक भंडार का पता लगाया है। (ak)