दमिश्क़ में आतंकवादी विस्फोट 30 हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i44732-दमिश्क़_में_आतंकवादी_विस्फोट_30_हताहत_और_घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाले विस्फोट में कम से कम 8 लोग मारे गए। इस विस्फोट में 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१७ १२:०० Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ में आतंकवादी विस्फोट 30 हताहत और घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाले विस्फोट में कम से कम 8 लोग मारे गए। इस विस्फोट में 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अलअख़बारिया वेबसाइट के अनुसार रविवार की सुबह दमिशक़ के अत्तहरीर स्कवाएर पर कार बम विस्फोट हुआ जिसमें 8 लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।  प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों से भरी एक कार को निष्क्रय बना दिया।  बताया जा रहा है कि आतंकवादी, कार बम विस्फोट करके अधिक से अधिक लोगों को मारना चाहते थे।  इससे पहले दमिश्क़ के दोमर क्षेत्र में एक चेकपोस्ट पर होने वाले विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।

अलआलम टीवी चैनेल ने रिपोर्ट दी है कि आतंकवादियों ने दमिश्क़ हवाई अड्डे के मार्ग पर राकेट से हमला किया जिसमें कई लोग घायल और हताहत हुए।