अमरीका और मिस्र ने क़तर पर फिर लगाया आरोप
अमरीका और मिस्र के विदेशमंत्रियों ने क़तर पर आतंकवाद के समर्थन, पड़ोसी देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और ईरान से निकट संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया हैै।
शेनहुआ समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अहमद अबू ज़ैद ने अपने एक बयान में कहा कि मिस्र के विदेशमंत्री सामेह शुक्री और अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन के बीच क़तर और सऊदी अरब तथा उसके घटकों के बीच पैदा होने वाले हालिया संकट पर टेलीफ़ोनी वार्ता की।
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय परिवर्तनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग के स्तर को बढ़ाने के बारे में वार्ताओं का क्रम जारी रखने पर सहमति प्रकट की।
सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब इमारात और बहरैन ने 5 जून को अपने अलग अलग बयानों में क़तर के साथ कूटयनिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की थी। इन चार देशों ने क़तर पर अरबों का साथ न देने का आरोप लगाया था।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, मिस्र और बहरैन ने 5 जून 2017 को क़तर के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने के लिए 13 शर्तें रखी थीं और इन्हें मानने के लिए 10 दिया का समय दिया था। शर्तो की समयावधि 3 जुलाई को समाप्त हो जाएंगी।
सऊदी अरब की मुख्य शर्तों में ईरान, हिज़्बुल्लाह और मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संबंधों को तोड़ना, अलजज़ीरा नेटवर्क को बंद करना और तुर्की के सैन्य अड्डे को हटाना था। (AK)