दाइश को ख़त्म करके ही दम लेंगेः लावारोफ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45050-दाइश_को_ख़त्म_करके_ही_दम_लेंगेः_लावारोफ
रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के अन्तर्गत दाइश का सफ़ाया हमारी कार्यसूचि में सर्वोपरि है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१७ १५:०५ Asia/Kolkata
  • दाइश को ख़त्म करके ही दम लेंगेः लावारोफ

रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के अन्तर्गत दाइश का सफ़ाया हमारी कार्यसूचि में सर्वोपरि है।

रूसी विदेशमंत्री ने अपने साक्षात्कार में कहा है कि सीरिया से दाइश और जिबहतुन्नुस्रा का सफ़ाया करके ही दम लेंगे।  फ़्रांस के विदेशमंत्री के साथ संयुक्त सवांददाता सम्मेलन में बोलते हुए सरगेई लावरोफ़ ने कहा कि सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मानवीय मामलों को दृष्टिगत रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मास्को का यह प्रयास है कि सीरिया संकट का समाधान कूटनीति के माध्यम से ही होना चाहिए किंतु आम जनता के विरुद्ध अत्याचार करने वाले आतंकवादियों को बख़्शा नहीं जाएगा।