सऊदी अरब इस्राईली नीतियों को लागू कर रहा हैः सुन्नी धर्मगुरू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45080-सऊदी_अरब_इस्राईली_नीतियों_को_लागू_कर_रहा_हैः_सुन्नी_धर्मगुरू
लेबनान के एक सुन्नी धर्मगुरू ने कहा है कि सऊदी अरब इस्राईली नीतियों को लागू कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०८, २०१७ ०६:५५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब इस्राईली नीतियों को लागू कर रहा हैः सुन्नी धर्मगुरू

लेबनान के एक सुन्नी धर्मगुरू ने कहा है कि सऊदी अरब इस्राईली नीतियों को लागू कर रहा है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार लेबनान में मुसलमान धर्मगुरूओं की एक परिषद के सदस्य सहीब हब्ली ने शुक्रवार को नमाज़े जुमा के ख़ुत्बों में कहा कि सऊदी अरब सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन करके इस देश की सरकार को गिराने और सीरिया की सैनिक शक्ति को समाप्त करने की चेष्टा में है क्योंकि सीरिया को अतिग्रहणकारी जायोनी शासन के लिए बहुत बड़ा ख़तरा समझता है।

हब्ली ने इसी प्रकार कहा कि विश्व की विभिन्न सरकारों को सीरिया की सरकार से वार्ता करनी चाहिये और अमेरिका और जायोनी शासन की नीतियों के समक्ष नतमस्तक देश इससे अलग हैं विशेषकर सऊदी अरब जो खुल्लम खुल्ला इस्राईली नीतियों को लागू कर रहा है।

ज्ञात रहे कि लेबनान के इस्लामी आंदोलन हिज़्बुल्लाह और ईसाई गुट सीरियाई सरकार से जहां वार्ता करने पर बल दे रहे हैं वहीं लेबनान के कुछ गुट सीरियाई सरकार से वार्ता के प्रस्ताव के विरोधी हैं। MM