मुसलमानों पर यमनियों के विरुद्ध जेहाद वाजिब हैः सऊदी मुफ़्ती + वीडियो
सऊदी अरब के एक मुफ़्ती ने यमनियों के विरुद्ध जेहाद का फ़त्वा जारी करते हुए कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमानों पर यमनियों से जेहाद करना वाजिब है।
यमनवासियों के विरुद्ध सऊदी गठबंधन में शामिल सूडान के सैनिकों को संबोधित करते हुए मुफ़्ती साहब कहते हैं कि सूडान के सैनिक रसूलुल्लाह के लिए लड़ रहे हैं।
वह कहते हैं कि यदि हमारे हाथ में दुनिया की दौलत होती तो वह तुम्हारे क़दमों में रख देते किन्तु मुहम्मद बिन सलमान आप लोगों को इस स्थल पर लेकर आए ताकि आप अल्लाह की प्रसन्नता के लिए जेहाद करें। सऊदी मुफ़्ती ने कहा कि आप लोगों को इस लिए यहां लाया गया है ताकि आप पैग़म्बरे इस्लाम का बचाव करें।
सऊदी मुफ़्ती सूडानी सैनिकों को संबोधित करते हुए पूछते हैं कि क्या आप राज़ी हैं कि मैं आपका नाम बदल दूं, तो नीचे से आवाज़ आती है, हां हम राज़ी हैं, फिर मुफ़्ती साहब कहते हैं कि आप सब पैग़म्बरे इस्लाम के पौत हैं, आप पैग़म्बरे इस्लाम के प्यारे हैं। सऊदी मुफ़्ती कहता है कि हे हूसी तुम यह जान लो कि यह लोग पैग़म्बरे इस्लाम के लिए लड़ने हेतु यहां आए हैं। (AK)