अमेरिकी हमलों में सीरिया के 23 बेगुनाह नागरिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45200-अमेरिकी_हमलों_में_सीरिया_के_23_बेगुनाह_नागरिक_मारे_गये
अमेरिका की अगुवाई में आतंकवाद से मुकाबले के लिए बने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के सीरिया के रक्का नगर में होने वाले हमलों में कम से कम 23 आम नागरिक मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१७ ०५:३४ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी हमलों में सीरिया के 23 बेगुनाह नागरिक मारे गये

अमेरिका की अगुवाई में आतंकवाद से मुकाबले के लिए बने अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के सीरिया के रक्का नगर में होने वाले हमलों में कम से कम 23 आम नागरिक मारे गये हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इन हमलों में सीरिया के 48 आम नागरिक घायल भी हुए हैं।

अमेरिकी सेना ने अभी हाल ही में एक विज्ञप्ति जारी करके घोषणा की है कि वर्ष 2014 से इस देश के नेतृत्व में दाइश विरोधी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हमलों में अब तक इराक और सीरिया के कम से कम 484 आम नागरिक मारे गये हैं जबकि इस संबंध में मौजूद दूसरी रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन के इराक और सीरिया में किये जाने वाले हमलों में लगभग तीन हज़ार लोग मारे गये हैं।

अमेरिका ने हालिया वर्षों में आतंकवादी गुटों से मुकाबले के बहाने बारंबार सीरिया और इराक में आम लोगों को लक्ष्य बनाया है।

आतंकवादी गुट दाइश से मुकाबले के बहाने अमेरिका की अगुवाई वाले तथाकथित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का गठन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सत्ता काल हुआ था जबकि आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार अमेरिका और उसके पश्चिमी व अरब घटक देशों को दाइश सहित आतंकवादी गुटों को अस्तित्व में लाने का ज़िम्मेदार समझा जाता है।

इसी प्रकार इन देशों को आतंकवादी गुटों का वित्तीय और सैन्य समर्थक समझा जाता है। MM