सीरिया, सुवैदा प्रांत के अन्य क्षेत्रों पर सेना का क़ब्ज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45258-सीरिया_सुवैदा_प्रांत_के_अन्य_क्षेत्रों_पर_सेना_का_क़ब्ज़ा
सीरिया की सशस्त्र सेना ने देश के पूर्वी प्रांत के बड़े भाग को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१७ १८:४३ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सुवैदा प्रांत के अन्य क्षेत्रों पर सेना का क़ब्ज़ा

सीरिया की सशस्त्र सेना ने देश के पूर्वी प्रांत के बड़े भाग को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट अनुसार, सीरियाई सेना की एक टुकड़ी ने प्रतिरोधकर्ताओं के समर्थन से सोमवार की सुबह सुवैदा प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के दमन के लिए आप्रेशन आंरभ किया और इस कार्यवाही में कई आतंकियों को मार गिराने के बाद क्षेत्र के कुछ गांवों और महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर नियंत्रण कर लिया। सीरिया की सेना क्षेत्र में आतंकियों का यथावत पीछा कर रही है।

सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने भी बताया कि सीरिया की सेना ने अपने घटक बलों की सहायता से पूर्वी रक़्क़ा के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित प्राचीन रस्साफ़ा शहर को स्वतंत्र करा लिया और क्षेत्र के दक्षिण में स्थित सख़ना क्षेत्र के कई तेल के कुओं और आसपास के कई गांवों और महत्वपूर्ण पड़ियों को स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया में संकट 2011 से देश के क़ानूनी राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए सऊदी अरब, अमरीका और तुर्की सहित उसके घटकों के समर्थित आतंकवादियों के व्यापक हमले से आरंभ हुआ। (AK)