मूसिल की हार से बौखलाया दाइश बम धमाके कर रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45410-मूसिल_की_हार_से_बौखलाया_दाइश_बम_धमाके_कर_रहा_है
पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत में आतंकवादी धमाके में कई लोग हताहत व घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१७ १०:४६ Asia/Kolkata
  • मूसिल की हार से बौखलाया दाइश बम धमाके कर रहा है

पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत में आतंकवादी धमाके में कई लोग हताहत व घायल हुए।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, यह धमाका अंबार प्रांत में इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश शअबी के मुख्यालय में हुआ जिसमें 3 व्यक्ति हताहत और 6 अन्य घायल हुए। इराक़ी सूत्र के अनुसार, आतंकवादी तत्व ने गुरुवार की सुबह इराक़ी स्वयंसेवी बल के मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया।

इससे पहले अंबार प्रांत के केन्द्र रोमादी शहर के पश्चिम में स्थित इराक़ी शरणार्थियों के कैंप में हुए धमाके में 14  लोग हताहत और 13 अन्य घायल हुए, जिसमें ज़्यादा तादाद बच्चों और औरतों की है।

ग़ौरतलब है कि अंबार प्रांत के कुछ क्षेत्र 3 साल से दाइश के क़ब्ज़े में हैं और इराक़ी सुरक्षा बल इस गुट के क़ब्ज़े से इन इलाक़ों को आज़ाद कराने की कोशिश कर रहे हैं।

इराक़ के नैनवा प्रांत का केन्द्र मूसिल शहर चार दिन पहले दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद हुआ, जिससे इराक़ में दाइश की कमर टूट गयी है। (MAQ/N)