बश्शार असद को सत्ता से अलग करना हमारी नीति नहींः फ़्रांस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45444-बश्शार_असद_को_सत्ता_से_अलग_करना_हमारी_नीति_नहींः_फ़्रांस
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई ज़रूरी नहीं है कि असद को सत्ता से बेदख़ल किया जाए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १४, २०१७ ०९:२७ Asia/Kolkata
  • बश्शार असद को सत्ता से अलग करना हमारी नीति नहींः फ़्रांस

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई ज़रूरी नहीं है कि असद को सत्ता से बेदख़ल किया जाए।

अमरीकी राष्ट्रपति के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि सीरिया के बारे में पेरिस की नई नीति यह है कि वहां से आतंकवाद को समाप्त किया जाए।  उन्होंने कहा कि अब हमारी यह नीति नहीं है कि बश्शार असद को सत्ता से बेदख़ल किया जाए।  इमेनुएल मेक्रां ने बल देकर कहा कि सीरिया की वार्ता प्रक्रिया में सीरिया सरकार और विपक्ष दोनों के प्रतिनिधि भाग लें।

गुरूवार की रात पेरिस में आयोजित इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दक्षिण पश्चिमी सीरिया में जारी संघर्ष विराम की सराहना करते हुए कहा कि मैं इस देश में एक अन्य संघर्ष विराम का भी समर्थन करता हूं।

उल्लेखनीय है कि जबसे सीरिया की सेना को इस देश में सक्रिय आतंकवादियों के विरुद्ध उल्लेखनीय सफलताएं मिल रही हैं उसके बाद से उन पश्चिमी देशों की नीतियों में तेज़ी से बदलाव हो रहा है जो इससे पहले तक सीरिया से बश्शार असद को सत्ता से अलग करने की शर्त लगाया करते थे।