भारत ने रद्द किया चीन का प्रस्ताव
भारत के विदेश मंत्रालय ने चीन के उस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया जिसमें बीजिंग ने कश्मीर के मुद्दे पर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मध्यस्थता की भूमिका की बात कही थी।
सिक्किम क्षेत्र में चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए इस मसले पर मध्यस्थता की पेशकश की है जिसे भारत ने रद्द कर दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने शुक्रवावर को कहा है कि पाकिस्तान के साथ कश्मीर सहित किसी भी प्रकार की वार्ता के बारे में नई दिल्ली की नीति यह है कि वह द्विपक्षीय हो। उन्होंने कहा कि हमारी यह नीति बदली नहीं है।
ज्ञात रहे कि कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच गहरे मतभेद पाए जाते हैं। दोनो देश कश्मीर पर अपने स्वामित्व का दावा करते हैं। यही विषय दोनो देशों के बीच मतभेद का मुख्य कारण है।