आतंकवादियों और उसके समर्थकों से संघर्ष जारी रहेगाः सीरिया और इराक़
सीरिया की संसद सभापति ने बल दिया है कि सीरिया और इराक़, अंतिम विजय तक तकफ़ीरी आतंकवादियों और उसके समर्थकों के विरुद्ध युद्ध जारी रखेंगे।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की संसद सभापति हदिया अब्बास ने मंगलवार को दमिश्क़ में इराक़ के उच्चायुक्त से मुलाक़ात में कहा कि सीरियाई और इराक़ी राष्ट्र के संकल्प, उन समस्त षड्यंत्रों से अधिक मज़बूत हैं जिसने उसे निशाना बना रखा है।
सीरिया की संसद सभापति ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के चंगुल से मूसिल सिटी की स्वतंत्रता पर बधाई देते हुए कहा कि यह विजय, इराक़ी और सीरियाई राष्ट्रों के गौरव का कारण है।
सीरिया की संसद सभापति ने कहा कि सीरिया और इराक़ को समस्त क्षेत्रों विशेषकर संसद और उन क्षेत्रों में संबंधों को विस्तृत करना चाहिए जिनमें दोनों राष्ट्रों के हित निहित हों।
इस मुलाक़ात में सीरिया में तैनात इराक़ी उच्चायुक्त रियाज़ ताई ने भी कहा कि सीरियाई और इराक़ी राष्ट्र उस संयुक्त दुश्मन को पराजित करने की क्षमता रखते हैं जिसने उन्हें निशाना बना रखा है।
श्री रियाज़ ताई ने कहा कि हलब की स्वतंत्रता, दाइश पर विजय का पहला शुभ संदेश था जिससे दाइश आतंकवादी गुट से संघर्ष का मनोबल बढ़ा और यह मनोबल मूसिल शहर की स्वतंत्र से अपने चरम पर पहुंच गया। (AK)