क़तर को इमारात की नई धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45756-क़तर_को_इमारात_की_नई_धमकी
संयुक्त अरब इमारात ने कहा है कि अगर क़तर हमारी शर्तें नहीं मानता तो फिर फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद में उसका रहना मुश्किल हो जाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १९, २०१७ १४:५९ Asia/Kolkata
  • क़तर को इमारात की नई धमकी

संयुक्त अरब इमारात ने कहा है कि अगर क़तर हमारी शर्तें नहीं मानता तो फिर फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद में उसका रहना मुश्किल हो जाएगा।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ में संयुक्त अरब इमारात की प्रतिनिधि "लान नसीबा" ने न्यूयार्क में मुख्यालय में एक बैठक के दौरान कहा कि क़तर पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की मांग न मानने की स्थिति में फ़ार्स की खाड़ी की सहकारिता परिषद में उसकी सदस्यता मुश्किल में पड़ सकती है।  इसी बीच राष्ट्रसंघ में सऊदी अरब के प्रतिनिधि ने भी कहा है कि क़तर को शर्तों को मानना ही होगा।

सऊदी प्रतिनिधि अब्दुल्लाह अलमोअल्लेमी ने ईरान तथा तुर्की की ओर से दोहा के समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा कि क़तर का भविष्य उसके पड़ोसी देशों के हाथों में है न कि दूर के देशों के हाथ में।