यमन पर सऊदी अरब का एक ओर हमला, 10 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45782-यमन_पर_सऊदी_अरब_का_एक_ओर_हमला_10_हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पनाह लेने वालों के एक शिविर पर हमला करके 10 यमनी नागरिकों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul १९, २०१७ १७:४८ Asia/Kolkata
  • यमन पर सऊदी अरब का एक ओर हमला, 10 हताहत

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पनाह लेने वालों के एक शिविर पर हमला करके 10 यमनी नागरिकों की हत्या कर दी।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार मंगलवार की रात सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के तइज़ प्रांत में उस शिविर पर हमला कर दिया जिसमें लोग पनाह लिए हुए थे।  इनकी संख्या 20 थी जिनमें 10 मारे गए।  मरने वालों में से अधिकांश का संबन्ध एक ही परिवार से बताया जा रहा है।  अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल महिलाओं और बच्चों की स्थिति नाजुक है।  एेसे में मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना पाई जाती है।

दूसरी ओर यमन के सैनिकों ने सनआ प्रांत में घात लगाकर हमला करके सऊदी अरब के कुछ किराए के सैनिकों को ढेर कर दिया।  हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।