यमनी सैनिकों ने सऊदी कार्यवाही को विफल बना दिया
यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने इस देश के तइज़ प्रांत में अतिक्रमणकारी सऊदी सैनिकों को बढ़ने से रोक दिया और कुछ सऊदी एजेन्टों को मौत के घाट उतार दिया।
अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार की शाम को तइज़ प्रांत में स्थित ख़ालिद छावनी के आस- पास दोनों पक्षों के मध्य झड़प हुई जिसमें दसियों व्यक्ति घायल भी हो गये और सऊदी अरब की अगुवाई में अतिक्रमणकारी सैनिकों को काफी अधिक हानि उठानी पड़ी।
इसी प्रकार इस झड़प में संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों से संबंधित कई सैनिक वाहन भी तबाह हो गये। इसी प्रकार एक अन्य झड़प यमन के दक्षिण पश्चिम में स्थित शब्वा प्रांत के उसैलान क्षेत्र में हुई जिसमें यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के अतिक्रमणकारी सैनिकों को धूल चटा दी।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन के भगोड़े व त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में लाने के बहाने यमन पर किया। सऊदी अरब ने यह हमला क्षेत्र के कुछ देशों के साथ मिलकर किया है पर अब तक वह घोषित अपने लक्ष्य को नहीं कर सका।
सऊदी अरब के हमलों में अब तक लगभग 40 हज़ार यमनी हताहत व घायल हो चके हैं। MM