क़तर के शासक सशर्त वार्ता के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i45904-क़तर_के_शासक_सशर्त_वार्ता_के_लिए_तैयार
क़तर के शासक तमीम बिन हम्द आले सानी ने कहा है कि वे इस शर्त के साथ प्रतिबंध लगाने वाले देशों के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं कि दोहा के आंरतिक मामलों में कोई हस्तक्षेप न किया जाए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २२, २०१७ ०७:५६ Asia/Kolkata
  • क़तर के शासक सशर्त वार्ता के लिए तैयार

क़तर के शासक तमीम बिन हम्द आले सानी ने कहा है कि वे इस शर्त के साथ प्रतिबंध लगाने वाले देशों के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं कि दोहा के आंरतिक मामलों में कोई हस्तक्षेप न किया जाए।

उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने की शर्त पर वह सऊदी अरब तथा अन्य प्रतिबंध लगाने वाले देशों के साथ वार्ता के लिए तैयार है।

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब, मिस्र, बहरैन और संयुक्त अरब इमारात की ओर से क़तर पर प्रतिबंध लगाने के बाद क़तर के शासक की ओर से वार्ता के बारे में यह पहला बयान है।  इसी के साथ क़तर के शासक तमीम बिन हम्द आले सानी ने उन सभी देशों का आभार व्यक्त किया है जो प्रतिबंधों के दौरान क़तर के साथ सहयोग कर रहे हैं।  क़तर के शासक ने प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने पर अपने देश की जनता की सराहना की।  उन्होंने कहा कि देश पर लगे प्रतिबंधों के बावजूद क़तर में आम जनजीवन सामान्य ढंग से चल रहा है।

उल्लखनीय है कि क़तर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए सऊदी अरब, मिस्र, बहरैन और संयुक्त अरब इमारात ने 5 जूलाई को इस देश से अपने कूटनैतिक संबन्ध तोड़कर उसपर प्रतिबंध लगा दिया था।