इस्राईल मस्जिदुल अक़सा का यहूदीकरण कर रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46092-इस्राईल_मस्जिदुल_अक़सा_का_यहूदीकरण_कर_रहा_है
ईरान में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास के प्रतिनिधि ने कहा है कि इस्राईल पूर्ण रूप से मस्जिदुल अक़सा को हड़पना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०१७ २०:५१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल मस्जिदुल अक़सा का यहूदीकरण कर रहा है

ईरान में फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास के प्रतिनिधि ने कहा है कि इस्राईल पूर्ण रूप से मस्जिदुल अक़सा को हड़पना चाहता है।

सोमवार की शाम ख़ालिद अलक़दूमी ने तेहरान में प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, अरब देशों के बीच जारी मतभेदों का लाभ उठाकर इस्राईल पूरे फ़िलिस्तीन पर क़ब्ज़ा करना चाहता है।

क़दूमी का कहना था कि फ़िलिस्तीन के बारे में अरब देशों की नीतियों ने मुसलमानों के सिर शर्म से झुका दिए हैं।

सोमवार को तेहरान में मस्जिदुल अक़सा, इस्लामी प्राथमिकता, प्रतिरोध जारी रहेगा शीर्षक प्रेस कांफ़्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें हमास के प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

ग़ौरतलब है कि इस्राईली प्रधान मंत्री के आदेश के बाद इस्राईली सैनिकों ने 14 जुलाई से 16 जुलाई तक मस्जिदुल अक़सा को बंद कर दिया था और उसके बाद मस्जिद के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर एवं कैमरे लगा दिए।

इस्राईल के इस क़दम का फ़िलिस्तीनी कड़ा विरोध कर रहे हैं। msm