दाइश विरोधी कार्यवाही जारी रहेगीः अलएबादी
इराकी प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा है कि अतिग्रहित क्षेत्रों की पूर्ण स्वतंत्रता तक आतंकवादी गुट दाइश विरोधी कार्यवाही जारी रहेगी।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार हैदर अलएबादी ने बुधवार को कहा कि बग़दाद तलअफ़र, अलहुवैजा और अलअंबार प्रांत के पश्चिम को दाइश के अतिग्रहण से स्वतंत्र करने का पक्का इरादा रखता है।
इराकी प्रधानमंत्री ने नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल नगर को आतंकवादी गुट दाइश से स्वतंत्र कराये जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराकी लोग एकता व एकजुटता से इस देश से आतंकवादी गुट दाइश का काम समाप्त कर देंगे।
इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने 10 जुलाई को आतंकवादी गुट दाइश के अतिग्रहण से मूसिल की पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
वर्ष 2014 में दाइश ने अमेरिका, पश्चिमी देशों और इसी प्रकार सऊदी अरब और तुर्की सहित अमेरिका कुछ क्षेत्रीय घटक देशों के व्यापक समर्थन से इराक पर हमला किया और इस देश के उत्तर व पश्चिम के बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया था।
उस समय से लेकर अब तक इराकी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने ईरान के सैनिक परार्मश की सहायता से मूसिल सहित बहुत से क्षेत्रों को दाइश के अतिग्रहण से स्वतंत्र करा लिया। MM