हिज़्बुल्लाह ने अरसाल में आतंकवाद विरोधी अभियान पूरा कर लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46424-हिज़्बुल्लाह_ने_अरसाल_में_आतंकवाद_विरोधी_अभियान_पूरा_कर_लिया
हिज़्बुल्लाह का कहना है कि उसने सीरियाई सीमा से लगे लेबनानी शहर अरसाल में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान पूरा कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१७ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह ने अरसाल में आतंकवाद विरोधी अभियान पूरा कर लिया

हिज़्बुल्लाह का कहना है कि उसने सीरियाई सीमा से लगे लेबनानी शहर अरसाल में आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान पूरा कर लिया है।

इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन के कमांडरों ने शनिवार को पत्रकारों को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के क़ब्ज़े से आज़ाद कराए गए इलाक़ों का दौरा भी करवाया।

हिज़्बुल्लाह ने 21 जुलाई को अरसाल में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान शुरू किया था। इस अभियान में 150 आतंकवादी मारे गए हैं और बाक़ी इलाक़ा छोड़कर फ़रार हो गए।

हिज़्बुल्लाह के मीडिया सैंटर ने बयान जारी करके कहा है कि हमने अरसाल और अलक़लमीन पहाड़ियों से नुस्रा फ़्रंट को निकालकर अपना असली लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।

अरसाल का सीमावर्ती इलाक़ा और अलक़लमून सीरिया में अलक़ायदा की शाख़ा नुस्रा फ्रंट के लिए एक सुरक्षित स्थान में बदल गया था।

यह अभियान भी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ हिज़्बुल्लाह के क़ुसैर, होम्स और अलक़लमून अभियानों की ही एक कड़ी है। msm