इराक़ के प्रभावी धर्मगुरु मुक़्तदा सद्र सऊदी अरब के दौरे पर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46496-इराक़_के_प्रभावी_धर्मगुरु_मुक़्तदा_सद्र_सऊदी_अरब_के_दौरे_पर
इराक़ के मशहूर धर्मगुरु मुक़्तदा सद्र ने सऊदी अरब के दौरे पर युवराज मोहम्मद बिन सलमान सहित कई दूसरे अधिकारियों से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१७ ०९:५७ Asia/Kolkata
  • 30 जुलाई 2017 को सऊदी शाही भवन से जारी तस्वीर में युवराज मोहम्मद बिन सलमान (दाएं) इराक़ी धर्मगुरु मुक़्तदा सद्र के साथ (एएफ़पी के सौजन्य से)
    30 जुलाई 2017 को सऊदी शाही भवन से जारी तस्वीर में युवराज मोहम्मद बिन सलमान (दाएं) इराक़ी धर्मगुरु मुक़्तदा सद्र के साथ (एएफ़पी के सौजन्य से)

इराक़ के मशहूर धर्मगुरु मुक़्तदा सद्र ने सऊदी अरब के दौरे पर युवराज मोहम्मद बिन सलमान सहित कई दूसरे अधिकारियों से मुलाक़ात की।

रविवार को सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, मुक़्तदा सद्र ने रेड सी के किनारे पर स्थित जद्दा शहर में मोहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात की जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी रूचि के विषयों पर चर्चा की।

मुक़्तदा सद्र के कार्यालय से जारी बयान में आया है, “ईश्वर उन पर कृपा करे वह आधिकारिक निमंत्रण पर सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे हैं।”

मुक़्तदा सद्र के वहां पहुंचने पर इराक़ में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत सामिर सबहान ने उनका स्वागत किया।

पिछले महीने सऊदी अरब और इराक़ ने एलान किया कि वे एक संयोजन परिषद का गठन कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य दूसरे अरब देशों के साथ प्रभावित संबंध को सुधारना है। (MAQ/N)