सीरिया क्षेत्र का दिल हैः बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46570-सीरिया_क्षेत्र_का_दिल_हैः_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि आज इस देश की सेना इज़्ज़त व प्रतिष्ठा का नया इतिहास रच रही है
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०१, २०१७ १३:५६ Asia/Kolkata
  • सीरिया क्षेत्र का दिल हैः बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि आज इस देश की सेना इज़्ज़त व प्रतिष्ठा का नया इतिहास रच रही है

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि इस देश को ऐसे आतंकवाद का सामना है जिसकी विस्तार, घृणा और द्वेष की दृष्टि से इतिहास में मिसाल नहीं मिलती।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार बश्शार असद ने सीरियाई सेना के गठन की 72वीं वर्षगांठ पर तकफीरी आतंकवादियों को इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया जो क्षेत्र और क्षेत्र से बाहर के देशों के बहुपक्षीय समर्थन की छत्रछाया में पूरे क्षेत्र पर वर्चस्व जमाना चाहता है।

सीरिया के राष्ट्रपति ने प्रतिरोध की छत्रछाया में इस देश की मूल्यवान उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि सेना के प्रतिरोध, जनता की समरसता और भेंट चढ़ने वालों के पावन लहू की छाया में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में इस देश को मिलने वाली उपलब्धियों का सिलसिला जारी है।

उन्होंने सीरिया को क्षेत्र का दिल और मध्यपूर्व की धुरी बताया और कहा कि आज इस देश की सेना इज़्ज़त व प्रतिष्ठा का नया इतिहास रच रही है और उसने अपने दृढ़ संकल्प से सफलता को निकट कर दिया है। MM