यमनी फ़ोर्सेज़ ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब
यमन पर सऊदी अरब के जारी हमलों के जवाब में दक्षिणी सऊदी अरब के असीर इलाक़े पर यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में 100 से ज़्यादा भाड़े के सैनिक मारे गए या घायल हुए।
न्यूज़ एजेंसी सबा नेट के हवाले से समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि सेना और स्वंयसेवी बल अंसारुल्लाह की मीज़ाईल इकाई ने शनिवार की रात अलब छावनी को ज़िल्ज़ाल-2 और कैट्यूशा रॉकेट से निशाना बनाया और उसी वक़्त यमनी फ़ोर्सेज़ की तोपख़ाना इकाई ने भी भाड़े के सैनिकों के ठिकानों पर गोलाबारी की जिसमें सऊदी अरब के दसियों भाड़े के सैनिक मारे गए व घायल हुए।
इससे पहले यमनी फ़ोर्सेज़ ने शनिवार को अलब छावनी के प्रवेश द्वार के पूर्वी छोर पर क़अमतुश्शैख़ इलाक़े में सऊदी अरब के सैनिकों और भाड़े के सैनिकों के मोर्चों पर 2 उरुगान मीज़ाईल, एक ज़िल्ज़ाल-2 मीज़ाईल, कैट्यूशा रॉकेट और कई तोप के गोलों मारे।
यमनी सेना के सूत्र के अनुसार, मीज़ाईल से हुयी कार्यवाही में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों को भारी नुक़सान पहुंचा है।
अलमसीरह टीवी चैनल ने भी अपनी ब्रेकिंग न्यूज़ बताया कि यमनी सैनिकों और स्वंयसेवी बल के जियालों ने देश के जौफ़ प्रांत के मतून शहर के हाम इलाक़े में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के मोर्चों पर अचानक कार्यवाही की जिसमें कई भाड़े के सैनिक मारे गए या घायल हुए। (MAQ/N)