120 देशों के आतंकियों को इराक़ से मार भगायाः जाफ़री
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि हमने किसी एक आतंकी गुट को नहीं बल्कि 120 देशों के आतंकियों को देश से मार भगाया।
इब्राहीम जाफ़री ने बग़दाद में न्यूज़ीलैण्ड के राजूदत के साथ भेंट में कहा कि इराक़, उस युद्ध में पूरी तरह से विजयी रहा जिसमें उसने 120 देशों के आतंकियों का मुक़ाबला किया।
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन 120 देशों के आतंकी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ देश, इन आतंकवादियों को सैन्य प्रशिक्षण दे रहे थे जबकि कुछ इनकी आर्थिक सहायता कर रहे थे। इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि इराक़ के जियाले जिन आतंकवादियों से टक्कर ले रहे थे उन्हें आर्थिक, सैनिक और प्रचारिक हर प्रकार का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने कहा कि इन सब बातों के बावजूद इराक़ी सुरक्षाबलों और स्वयंसेवीबल ने दाइश के छक्के छुटा दिये और उसे भागने पर विवश कर दिया।
इस भेंटवार्ता में इब्राहीम जाफ़री और न्यूज़ीलैण्ड के राजदूत ने परस्पर रुचि के विषयों पर चर्चा की।