अरब देशों के विरुद्ध विदेशियों के षड्यंत्र एकसमान हैंः बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i46978-अरब_देशों_के_विरुद्ध_विदेशियों_के_षड्यंत्र_एकसमान_हैंः_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अरब देशों के विरुद्ध विदेशियों के षड्यंत्र एकसमान हैं और इस संबंध में जनता की चेतना का स्तर भी बढ़ा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०७, २०१७ २०:५८ Asia/Kolkata
  • अरब देशों के विरुद्ध विदेशियों के षड्यंत्र एकसमान हैंः बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अरब देशों के विरुद्ध विदेशियों के षड्यंत्र एकसमान हैं और इस संबंध में जनता की चेतना का स्तर भी बढ़ा है।

बश्शार असद ने दमिश्क़ में सोमवार को ट्यूनीशिया के एक संसदीय दल के साथ मुलाक़ात में कहा कि अरब देशों के कमज़ोर बिंदु एक जैसे हैं और बाहरी शक्तियां भी अपने षड्यंत्रों को एक ही रूप में लेकिन विभिन्न नामों से आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि षड्यंत्रों के बारे में लोगों की चेतना के स्तर में वृद्धि के साथ ही अनुभवों के आदान प्रदान और वार्ता का माहौल बनाने में अरब संसदों की भूमिका न केवल वर्तमान परिस्थितियों में बल्कि भविष्य में भी एक अहम ज़रूरत है क्योंकि अरब देशों के विभाजन के उद्देश्य से बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप जारी रहेगा।

 

ट्यूनीशिया के संसदीय दल के सदस्यों ने इस मुलाक़ात में कहा कि उन्होंने आतंकी हमलों के मुक़ाबले में डटे रहने वाली सीरियाई जनता के प्रति ट्यूनीशिया के राष्ट्र के समर्थन की घोषणा के लिए दमिश्क़ की यात्रा की है। इस संसदीय दल ने इसी तरह सीरिया के विदेश मंत्री वलीद अलमुअल्लिम से भी मुलाक़ात की। (HN)