सीरिया में 23 आतंकवादी मारे गये
आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के राजनीतिक कार्यालय के मुखिया मोहम्मद अलूश ने इस विस्फोट की पुष्टि की है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार विद्रोहियों के निकट सीरिया के ह्यूमन राइट्स वॉच नामक गुट ने बताया है कि सीरिया के दक्षिण में स्थित दरआ प्रांत के नुसैब क्षेत्र में शनिवार की रात को जैशुल इस्लाम नामक आतंकवादी गुट के ठिकाने में विस्फोट हुआ जिसमें 23 आतंकवादी मारे गये।
सूत्रों के अनुसार घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है और मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका मौजूद है। आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के राजनीतिक कार्यालय के मुखिया मोहम्मद अलूश ने इस विस्फोट की पुष्टि की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार संभवतः दाइश से संबंधित जैशे ख़ालिद बिन वलीद नामक आतंकवादी गुट इस विस्फोट का ज़िम्मेदार है।
कुछ दिन पहले भी सीरिया के दक्षिण पूर्वी ग़ोता क्षेत्र में जिब्हतुन्स्रा, जैशुल इस्लाम और फलीक़ुर्रहमान नामक आतंकवादी गुटों के मध्य भीषड़ झड़पें हुई थीं जिसमें 150 आतंकवादी मारे गये थे।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के समर्थन से वर्ष 2012 में तकफीरी आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम का गठन हुआ था और वह रीफे दमिश्क, हुम्स, लाज़ेकिया, हमा और एदलिब प्रांतों में सक्रिय है। MM