यमन, बम धमाके में 15 लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47422-यमन_बम_धमाके_में_15_लोग_हताहत
यमन के ज़ालेअ प्रांत के एक शहर में होने वाले कार बम के धमाके में कम से कम 15 लोग हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१७ १६:५१ Asia/Kolkata
  • यमन, बम धमाके में 15 लोग हताहत

यमन के ज़ालेअ प्रांत के एक शहर में होने वाले कार बम के धमाके में कम से कम 15 लोग हताहत हो गये।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को यह कार बम धमाका ज़ालेअ प्रांत के क़तईया शहर में हुआ जिसमें सात लोग घायल भी हुए हैं।

दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने एक बार फिर सोमवार को मआरिब प्रांत के सरवाह क्षेत्र के मख़ज़रा इलाक़े पर तीन बार बमबारी की। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार देश के पश्चिमी प्रांत हज्जा के मीदी और हरब क्षेत्रों पर भी चार बार बमबारी की।

सऊदी अरब और उसके घटक देशों के हमलों के जवाब में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने ज़ोबाब शहर के तब्बतुस्समीन क्षेत्र में सऊदी अरब के एजेन्टों के एकत्रित होने के स्थान को राकेट से निशाना बनाया। यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार तईज़ प्रांत के सुलू, ज़ोबाब और बीराशा क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टों के सैन्य वाहनों को ध्वस्त कर दिया।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार मीदी के मरुस्थलीय क्षेत्रों में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसके दौरान सऊदी एजेन्टों की एक गाड़ी तबाह हो गयी।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार नजरान क्षेत्र में सऊदी अरब के सैन्य ठिकाने पर मीज़ाइलों और तोपख़ानों से हमला किया जिसके दौरान कई सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गये। (AK)