शिया मोहल्ले का नामो निशान मिटा दिया है , सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47494-शिया_मोहल्ले_का_नामो_निशान_मिटा_दिया_है_सऊदी_अरब
सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत के शिया क़स्बे अवामिया के अलमुसावरा मोहल्ले के घरों को पूरी तबाह कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१७ ०१:४९ Asia/Kolkata
  • हसनन्यूज़ वेबसाइट पर छपी यह तस्वीर सऊदी अरब के शिया क़स्बे अवामिया के अलमुसावरा मुहल्ले की पूरी तरह तबाही को पेश करती हुयी
    हसनन्यूज़ वेबसाइट पर छपी यह तस्वीर सऊदी अरब के शिया क़स्बे अवामिया के अलमुसावरा मुहल्ले की पूरी तरह तबाही को पेश करती हुयी

सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत के शिया क़स्बे अवामिया के अलमुसावरा मोहल्ले के घरों को पूरी तबाह कर दिया है।

मंगलवार को पूर्वी प्रांत के सचिवालय के अधिकारी के अनुसार, विस्थापन की तय्यारी के तहत अलमुसावरा मोहल्ले को पूरी तरह तबाह किया जा चुका है। स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया कि अलमुसावरा में घरों को ढाने के लिए 60 बुलडोज़र इस्तेमाल हुए।

मई से रियाज़ अवामिया के ख़िलाफ़ घातक कार्यवाही कर रहा है। यह मशहूर शिया धर्मगुरु शहीद शैख़ निम्र बाक़िर अन्निम्र का वतन है कि जिन्हें आले सऊद शासन द्वारा मौत की सज़ा दिए जाने पर पूरे मध्यपूर्व में आले सऊद शासन की निंदा में प्रदर्शन फूट पड़े थे।  सऊदी प्रशासन ने अवामिया में दमनकारी कार्यवाही को वहां पर कथित रूप से बंदूक़धारियों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ सुरक्षा अभियान का नाम दिया है और इसी बहाने वह लगभग हर दिन इस क़स्बे पर हमले करता, आवासीय इलाक़ों को तबाह करता, घरों में आग लगाता और रिपोर्टों के अनुसार स्थानीय नागरिकों को इस स्थान को छोड़ने या फिर घातक छापे का सामना करने की धमकी देता है।

पिछले हफ़्ते विदेशी पत्रकारों को अवामिया क़स्बे में पहली बार जाने की इजाज़त दी गयी जहां उन्होंने सऊदी फ़ोर्सेज़ के हाथों हुयी तबाही को अपनी आंखों से देखा। पत्रकारों का कहना है कि 26 जुलाई से सऊदी प्रशासन ने घायलों के लिए आपात सेवाओं पर रोक लगा रखी और अवामिया के फंसे हुए नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने में नाकाम रहा है। (MAQ/N)