दमिश्क का अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फ़ेयर, युद्धग्रस्त सीरिया के लिए नई रोशनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47672-दमिश्क_का_अंतर्राष्ट्रीय_ट्रेड_फ़ेयर_युद्धग्रस्त_सीरिया_के_लिए_नई_रोशनी
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में बृहस्पतिवार से अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फ़ेयर शुरू हुआ है जिसमें दुनिया के 43 देशों ने भाग लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १९, २०१७ ०७:५० Asia/Kolkata
  • दमिश्क का अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फ़ेयर, युद्धग्रस्त सीरिया के लिए नई रोशनी

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में बृहस्पतिवार से अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फ़ेयर शुरू हुआ है जिसमें दुनिया के 43 देशों ने भाग लिया है।

इनमें ईरान, चीन और रूस के अलावा एसे 6 देशों ने भी भाग लिया जिन्होंने सीरिया पर प्रतिबंध लगा रखा है।

यह इवेंट सीरिया का सबसे बड़ा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी आयोजन माना जाता है जो देश में गृह युद्ध के कारण पांच साल से नहीं हो पा रहा था।

जिन 43 देशों ने फ़ेयर में भाग लिया है उनमें 23 देश हैं एसे हैं जिन्होंने संकट के दौरान भी सीरिया के साथ अपने कूटनैतिक संबंध जारी रखे जबकि 20 देश एसे हैं जिन्होंने सीरिया से कूटनैतिक संबंध तोड़ लिए थे इनमें फ़्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश हैं।

ब्लूमबर्ग मैगज़ीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस ट्रेड फ़ेयर का आयोजन करके राष्ट्रपति बश्शार असद ने साबित कर दिया है कि वह युद्ध जीत चुके हैं।

सीरिया वर्ष 2011 से बड़ी भयानक अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय साज़िश से जूझ रहा है। देश की जनता और सरकार ने मिलकर इस लड़ाई में लाखों जानों की क़ुरबानियां दी हैं लेकिन घटकों की मदद से यह देश धीरे धीरे इस संकट से उबर रहा है।