दमिश्क़ में आतंकवादी हमला 8 हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47770-दमिश्क़_में_आतंकवादी_हमला_8_हताहत_व_घायल
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में आतंकवादी हमले में कम से कम 8 लोग हताहत व घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१७ १३:३७ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ में आतंकवादी हमला 8 हताहत व घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में आतंकवादी हमले में कम से कम 8 लोग हताहत व घायल हुए।

सीरिया के अलअख़बारिया टीवी चैनल के अनुसार, रविवार को दमिश्क़ में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी स्थल के प्रवेश द्वार पर यह हमला हुआ। यह आतंकवादी हमला मॉर्टर गोले से हुआ जिसमें कम से कम 4 लोग मारे गए और 4 अन्य घायल हुए।

दमिश्क़ में 59वीं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 17 अगस्त से शुरू हुयी है जिसमें 43 देशों ने भाग लिया है। यह प्रदर्शनी 7 साल के बाद आयोजित हुयी है। 10 दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अरब जगत सहित दूसरे देशों के लगभग 1300 व्यापारी भाग ले रहे हैं। टीकाकारों के अनुसार, इस प्रदर्शनी में देशों की व्यापक भागीदारी से पता चलता है कि सीरिया संकट ख़त्म होने को है।

मार्च 2011 में सीरिया में संकट आतंकवादी गुटों के व्यापक हमले से शुरु हुआ जिन्हें सऊदी अरब, अमरीका और उनके घटकों का जिनमें तुर्की भी है, समर्थन हासिल था। इस संकट का लक्ष्य क्षेत्र के समीकरण को ज़ायोनी शासन के हित में मोड़ना था। (MAQ/N)