तलअफ़र के 15 गांव आज़ाद 50 दाइशी ढेर
Aug २१, २०१७ ०८:०१ Asia/Kolkata
इराक़ के तलअलफ़र नगर को दाइश मुक्त कराने के लिए चलाए गए अभियान के दूसरे ही दिन 15 गावों को दाइश मुक्त बना लिया गया।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सेना और स्वयंसेवी बल के संयुक्त अभियान में दो दिनों के दौरान कम से कम 50 दाइशी आतंकवादी मारे गए और 15 गांव उनके चंगुल से मुक्त करा लिए गए। इसी के साथ इराक़ियों ने अलअफ़र के ज़ंबर पहाड़ी क्षेत्र को भी दाइश के नियंत्रण से निकाल लिया है।
ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने रविवार को घोषणा की थी कि तलअफ़र की आज़ादी का अभियान आज से आरंभ किया जा रहा है। फिलहाल इराक़ी सैनिक और स्वयंसेवी, दाइश के आतंकवादियों को कड़ी टक्कर देते हुए बहुत तेज़ी से आगे की ओर बढ़ रहे हैं।
टैग्स